महिला समूहों को कर्ज न चुकाने के लिए उकसाने के आरोप में अम्बेडकर जनमोर्चा के नेताओं पर एफआईआर दर्ज

मुख्य संपादक - ओंकार नाथ वर्मा 

फरेंदा, महराजगंज। माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ उठते उत्पीड़न और ऋण माफी के मामले में अब एक नया मोड़ आया है। माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन नेटवर्क (एमएफआईएन) द्वारा अम्बेडकर जनमोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा गौतम, सहयोगी श्रवण कुमार निराला और उनके अन्य साथियों के खिलाफ फरेंदा थाने में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। 

एमएफआईएन के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट धीरज सोनी द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि अम्बेडकर जनमोर्चा के नेता संगठित तरीके से महिलाओं को कर्ज न चुकाने के लिए उकसा रहे हैं। एफआईआर में यह दावा किया गया है कि सीमा गौतम और उनके सहयोगी, अनपढ़ और भोली-भाली महिलाओं को भ्रमित कर रहे हैं और उन्हें यह विश्वास दिलाया जा रहा है कि उन्हें माइक्रो फाइनेंस संस्थाओं द्वारा दिए गए लोन का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है।

आरोप यह भी है कि इन महिलाओं से 500-500 रुपये की उगाही की जा रही है, और उनके अंगूठे के निशान लेकर फर्जी तरीके से फार्म भरवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें हिंसा का सहारा लेकर कर्ज न चुकाने के लिए उकसाया जा रहा है। 

एफआईआर में भारतीय दंड संहिता की धारा 318 (4), 338, 336 (3), 340 और धारा 56 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है और इस पर सभी की नजरें टिकी हैं कि आगे की कार्रवाई किस दिशा में जाती है। 

 


Contact Us - +91-9453529007

Email ID - upsamacharplus@gmail.com